झूठे मुकदमे से जिंदगी बर्बाद कैसे होती है?

झूठे मुकदमे से जिंदगी बर्बाद
कैसे होती है?

एक झूठा मुकदमा सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, यह किसी व्यक्ति की पूरी जिंदगी को प्रभाबित कर सकता है।

झूठे मुकदमे से होने वाले नुकसान :-

* प्रतिष्ठा को नुकसान *
समाज में बदनामी और मान-सम्मान पर असर।

* परिवार पर असर *
परिवार में तनाव, रिश्तों में दरार और मानसिक परेशानी।

* आर्थिक नुकसान *
वकील की फीस, यात्रा और अन्य खवों से पैसों की बर्बादी।

* समय की बर्बादी *
लंबी कानूनी प्रक्रिया से वर्षों तक समय बर्बाद होता है।

* करियर और व्यवसाय पर असर *
नोकरी छूट सकती है, प्रमोशन रुक सकता है और व्यवसाय पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

* मानसिक तनाव *
लगातार बिंता, डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर।

झूठे आरोप लगाने पर कानून क्या कहता है?
भारतीय न्याय संहिता (BNS) में झूठे आरोप और गलत सूचना देने से संबंधित प्रावधान हैं।

धारा 240 गलत सुचना देना
किसी अपराध के संबंध में जानबूझकर झूठी सूचना देना दंडनीय है। सजाः जेल और जुर्माना

धारा 248 झूठा आपराधिक आरोप लगाना
किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठा आपराधिक आरोप लगाना दंडनीय है। सजा: 3 वर्ष तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

झूठे मुकदमे से बचाव कैसे करें?
अपने सभी दस्तावेज, मैसेज, कॉल रिकॉर्ड, फोटो, वीडियो जैसे साक्षय सुरक्षित रखें।

तुरंत योग्य अधिवक्ता से सलाह लें और सही रणनीति बनाएं।

जांव अधिकारी और न्यायालय की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें।

गिरफ्तारी की स्थिति में कानून के अनुसार जमानत के लिए आवेदन करें।

यदि झूठा मुकदमा साबित हो जाए तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

 

सावधान! किसी पर झूठा आरोप लगाना आपको भी जेल पहुंचा सकता है। 🚨
नए कानून (BNS) के तहत झूठी एफआईआर या गलत सूचना दर्ज कराने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कानून का इस्तेमाल न्याय के लिए करें, बदला लेने के लिए नहीं।

किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या बचाव के लिए हमारे कार्यालय से संपर्क करें।

⚖️ Yugesh Dwivedi & Associates

Yugesh Dwivedi Adv.